उत्तरी अमेरिका
उत्तरी अमेरिका उत्तर अमेरिका का सबसे उत्तरी क्षेत्र है।
उत्तरी अमेरिका के चारों ओर बहुत से द्वीप हैं।
वेस्टइण्डीज, जो द्वीपों की एक श्रृंखला है, एवं क्यूबा कैरीबियन सागर में स्थित है। न्यूफाउण्डलैण्ड कनाडा के पूर्व में स्थित है। ग्रीनलैण्ड एवं बेफिन द्वीप इसके उत्तर में पाए जाने वाले बड़े द्वीपों में प्रमुख हैं।
प्रमुख प्रायद्वीपीय भाग निम्न है–
1. लेब्राडोर
2. नोवा स्कोटिया
3. फ्लोरिडा
4. युकाटन आदि।
उत्तरी अमेरिका एशिया, अफ्रीका तथा यूरोप के बाद चौथा सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है। ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक विकास के कारण यह संसार का सबसे अधिक समृद्धशाली महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका एशिया और अफ्रीका के पश्चात् तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 7° उत्तर से 85° उत्तरी अक्षांश एवं 20° पश्चिम से 179° पश्चिम तक विस्तार किया हुआ है।
उत्तरी पश्चिमी भाग में स्थित फियार्ड को छोड़ दें, तो उत्तरी अमेरिका की तटीय रेखा अधिक कटी-फटी नहीं है।
1. मैक्सिको की खाड़ी
2. हडसन की खाड़ी
3. अलास्का की खाड़ी
4. अमुण्डसेन एवं उंगावा खाड़ी के मध्य से जल का निवेशन होता है। सेण्ट लॉरेन्स की खाड़ी वास्तव में नदी का मुहाना है।
कैलिफोर्निया की खाड़ी मरुस्थलीय प्रदेश में स्थित है।
अटलाण्टिक, प्रशान्त एवं आर्कटिक महासागर उत्तरी अमेरिका को बराबरी से पूर्व पश्चिम एवं उत्तर से घिरे हुए हैं। उत्तर-पूर्व में बेरिंग जलसन्धि इसे एशिया से अलग करता है। एवं पनामा जलडमरूमध्य इसे दक्षिणी अमेरिका से जोड़ता है।
कर्क एवं आर्कटिक वृत्त इस महाद्वीप से गुजरते हैं, एवं 100° पश्चिमी देशान्तर इसके मध्य से गुजरता है। इस महाद्वीप में कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरेबियन सागर में स्थित द्वीप स्थित है।
उत्तर अमेरिका का सबसे उत्तरी क्षेत्र
1. कनाडा
2. संयुक्त राज्य अमेरिका
3. ग्रीनलैंड शामिल है।
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
B B Patle
edubirbal.com
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी दें
इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!