दोलन गति की परिभाषा एवं विशेषताएँ | Definition and Characteristics of Oscillating Motion.

जब कोई वस्तु बार-बार अपनी माध्य स्थिति के दोनों ओर गति करती है।

दोलन गति की परिभाषा एवं विशेषताएँ | Definition and Characteristics of Oscillating Motion.

परिभाषा

definition

"जब कोई वस्तु बार-बार अपनी माध्य स्थिति के दोनों ओर गति करती है। उसे दोलन गति कहते हैं। या आवर्त गति करती हुई। एक निश्चित पथ पर किसी निश्चित बिंदु के सापेक्ष इधर उधर गति करती है। तो उसकी इस गति को दोलन गति कहते हैं। परंतु प्रत्येक आवर्त गति दोलन गति नहीं होती है"
उदाहरण- झूला झूलती हुए लड़की

आइए हम झूले की गति को ध्यान से देखें। जब झूला स्थिर हो तब झूले के नीचे एक निशान लगा दें। इस स्थिति को झूले की माध्य स्थिति कहेंगे। जब आपका साथी झूले पर बैठ कर झूलना प्रारंभ करता है तब वह झूले के नीचे लगे निशान (माध्य स्थिति) से बार-बार गुजरता है। कभी बाएँ से दाए फिर दांए से बाँए (इधर से उधर) झूला अपनी माध्य स्थिति को पार करता है।यह क्रम चलता रहता है। चित्र 15.3 में वस्तु का मध्य स्थिति से एक और A तक जाना फिर A से O तक लौटकर आना, फिर दूसरी और O से B तक जाना तथा से 0 तक लोटकर आना दिखाया गया हैं। यह एक दोलन या एक कम्पन कहलाता हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. फसल एवं प्रमुख उत्पादक राज्य से संबंधित तथ्य
2. प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत
3. भारत का सामान्य परिचय
4. भारतीय इतिहास की पुस्तक एवं लेखक
5. रेडियोसक्रियता की खोज एवं उनके किरणों के गुण

आयाम

Dimension

दोलन करने वाली वस्तु के अपनी माध्य स्थिति से, एक ओर के, अधिकतम विस्थापन को आयाम कहते हैं।

दोलन काल

oscillation period

एक दोलन पूर्ण करने में लगने वाले समय को दोलन काल कहते हैं। इसे T से प्रदर्शित करते हैं।

आवृत्ति

Frequency

एक सेकण्ड में होने वाले पूर्ण दोलनों की संख्या को आवृत्ति कहते हैं। इसका SI मात्रक हर्ट्ज (Hertz) है।

दोलन गति के गुण

Properties of Oscillating Motion

1. यह एक प्रकार की आवर्त गति है।
2. दोलन गति टॉप पर सबसे अधिक होती है।
3. इसकी गति की दिशा हमेशा साम्य की होती है।
4. सभी आवर्त गति दोलन गति नहीं होती है।
5. यदि दोलन करते पिंड की लम्बाई बड़ा दिया जाये तो उसका आवर्त काल बढ़ जाता है। यदि लम्बाई घटा दिया जाये तो आवर्त काल कम हो जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. मध्य प्रदेश राज्य का गठन एवं विभाजन
2. राष्ट्रीय आय
3. संयुक्त राष्ट्र संघ के सम्बंधित तथ्य एवं उनके अंग
4. मध्य प्रदेश का प्राचीनकालीन इतिहास
5. भारत के प्रमुख समाचार पत्र पत्रिकाएँ

टिप्पणियाँ (0)

अपनी टिप्पणी दें

इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!

लेख की अतिरिक्त जानकारी

श्रेणी का नाम:

Copyright © 2026 sarita.rfhindi.com