बाल झड़ने के कारण
बाल झड़ने की समस्या से आजकल सभी लोग बहुत परेशान हैं। बाल झड़ना आजकल लोगों की आम समस्या बन चुकी है। यह हमारे खानपान एवं गलत जीवनशैली, दवाइयों का दुष्प्रभाव और भी अन्य समस्याओं के कारण हो सकता है। बहुत लंबे समय से चल रही बीमारी एवं इंफेक्शन एवं शारीरिक तनाव के कारण भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। हार्मोन स्तर में बदलाव आने के कारण भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। महिलाओं में बच्चे को जन्म देने के बाद बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। बाल झड़ने की समस्या गंजेपन आना एक अनुवांशिक परेशानी भी हो सकती है। गलत शैंपू का इस्तेमाल करने से भी या बदल बदल कर तेल इस्तेमाल करने से भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। हमारे शरीर में हार्मोन की कमी आने से भी हमारे शरीर में बाल झड़ने की समस्या हो सकती है बाल झड़ने की समस्या के बहुत से कारण हो सकते हैं। आजकल यह समस्या बच्चे, बूढ़े, युवा, महिला, पुरुष सभी को हो रही है। प्रदूषण तनाव वह गलत खान-पान के कारण बालों के झड़ने की समस्या सभी को हो रही है।
सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. नैनो टेक्नोलॉजी
2. पौधों में जैविक क्रियाएँ, श्वसन एवं उत्सर्जन
3. सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें
4. उपयोगी फल खजूर | खजूर खाने के फायदे
5. अण्डे सेवन के शरीर में लाभ
बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय
1. जिनके बाल बहुत लंबे हैं। महिलाओं को सप्ताह में दो से तीन बार रात में रात में सोने से पहले बालों में तेल की अच्छे से मसाज करना चाहिए। सुबह उठकर अच्छे शैंपू से बालों को धो लेना चाहिए तथा पुरुषों को एवं जिनके बाल छोटे हैं। उन्हें रोजाना तेल से मसाज कर अच्छे शैंपू का इस्तेमाल करके बालों को धोना चाहिए। आप किसी भी प्रकार का अच्छा तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। और तेल गर्म कर उंगलियों के सहारे सर में अच्छे से मसाज कर सकते हैं। इससे आपके बाल झड़ना रुक सकते हैं।
2.सप्ताह में एक बार बालों में अंडे लगाना चाहिए। अंडा हमारे बालों में अच्छे कंडीशनर का काम करता है। जिससे हमारे बाल झड़ना रुक सकते हैं वह हमारे बालों की रूसी जैसी समस्या खत्म हो सकती है अंडा बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है आप रोजाना नाश्ते में एक अंडा का सेवन कर सकते हैं जिससे हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ेगी जिससे बाल मजबूत होते हैं।
3.आंवला, मेथी, अंडा, हरी सब्जी, फल का सेवन रोजाना करने से हमारे शरीर में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है। जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। व हमारे शरीर में होने वाली परेशानी से बचाता है। जिससे बाल झड़ना कम हो सकते हैं। अच्छा खानपान बाल झड़ने की समस्या रुकने का सही तरीका हैं।
4.एलोवेरा हमारी सेहत तथा बाल झड़ने की समस्या दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।एलोवेरा का जूस एवं एलोवेरा बालों में लगाने से बाल झड़ना बंद हो सकते हैं सप्ताह में दो से तीन बार एलोवेरा जेल या एलोवेरा की पत्तियों का जूस निकालकर बालों में लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है।
5. प्याज का रस निकाल कर बालों की जड़ों में लगाने से बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है।
6. ज्यादा तनाव व टेंशन से दूर रहे व एक्सरसाइज करें जिससे बाल झड़ने की समस्या रुक सकती है।
7. बालों में मेहंदी का प्रयोग करें मेहंदी में भृंगराज पाउडर, शिकाकाई पाउडर, मेहंदी पाउडर और अंडा को मिलाकर बालों में लगा ले। व इसे 2 से 3 घंटे तक सूखने दें। इसके बाद बालों को धो लें इससे बाल झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है।
8. अच्छे तेल का इस्तेमाल करें वह बार-बार तेल ना बदले।
9.कई प्रकार की शैंपू का यूज करने से बचें एक ही प्रकार की शैंपू का इस्तेमाल करें।
10. गीले बालों में कंघी का इस्तेमाल ना करें।
11. बालों को गर्म पानी से धोने से बचे बालों को हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए।
12. गीले बालों में टॉवल ना लगाएं बालों को ज्यादा रगड़ना वह घिसना नहीं चाहिए इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं।
13. बालों में हल्के हाथ से अंगुलियों के द्वारा मसाज करें।
सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. मानव स्वास्थ्य के लिए जल का महत्व | एवं पानी पीने का सही तरीका
2. फलों एवं सब्जियों का सेवन करने से शरीर में होने वाले लाभ
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी दें
इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!