उपयोगी फल खजूर | खजूर खाने के फायदे || Benefits Of Eating Dates

खजूर का वैज्ञानिक नाम - Phoenix Dactylifera खजूर का अंग्रेजी नाम - Dates खजूर का संस्कृत नाम - खर्जुरम्

उपयोगी फल खजूर | खजूर खाने के फायदे || Benefits Of Eating Dates

खजूर का वैज्ञानिक नाम - Phoenix Dactylifera
खजूर का अंग्रेजी नाम - Dates
खजूर का संस्कृत नाम - खर्जुरम्
खजूर का पेड़ 30-40 फीट तक बढ़ता है। खजूर की खेती रेगिस्तान में होती है। खजूर में आयरन, फाइबर, विटामिन, मैग्नीश और कैल्शियम पाया जाता है। खजूर का तना शाखाविहीन कठोर, गोलाकार और खुरदरा होता है। खजूर को रोज़ खाने में शामिल करें। सर्दियों में ये शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, पाचन सही रहता है। पेट संबंधी समस्या दूर होती है और जोड़ों के दर्द में राहत देता है। सूखे मेवों के लड्डू में शक्कर के स्थान पर पीसा हुआ खजूर डाल सकते हैं, जिससे शक्कर का सेवन भी कम होगा। सुबह के वक़्त गर्म दूध के साथ खजूर खाएं। गुड़ और खजूर भी इस मौसम में खाया जाता है। खजूर का पेड़ नारियल के समान इसके पेड़ के ऊपरी भाग में पत्तों के नीचे, गुच्छों में खजूर के फल लगते हैं। कच्चे खजूर हरे होते हैं। पकने के बाद खजूर भूरे तथा चिपचिपे होने लगते हैं। खजूर सूखने के बाद वह खारक या छुहारा कहलाती है। खजुर का ऊष्मांक मूल्य 144 तथा खारक का ऊष्मांक मूल्य 317 है।

खजूर में पाये जाने वाले तत्व (Elements Found in Dates)

1. खजूर में विटामिन A होता है जो शरीर के अंग अच्छी तरह से विकसित होते हैं।
2. खजूर में विटामिन B पाया जाता है जो हृदय के लिये लाभदायी होता है। इससे दिल की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। भूख बढ़ती है।
3. खजूर में विटामिन C पाया जाता है जो से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। टी.बी.रोगियों की दुर्बलता दूर कर उसे बल प्रदान करता है। खजूर धातुवर्धक तथा कफनाशक है।

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व निम्नलिखित है- (Following Are The Nutrients Found in Dates-)

1. नैचुरल शुगर - 85%
2. पोटॅशियम अधिक मात्रा में)
3. सोडियम ( कम मात्रा में )
4. विटामिन A, B और C
5. कैल्शियम
6. आयरन
7. प्रोटीन
8. फाइबर
9. कॉपर

आयुर्वेद के अनुसार (According To Ayurveda)

खजूर मीठा होता है। तथा पौष्टिक, वीर्यवर्धक, बलवर्धक, संतोष दिलाने वाला, पित्तनाशक और शीतल गुणों वाला है। खजूर और खारक में विटामिन, प्रोटीन, रेशे, कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होने की वजह से उसे पूर्ण आहार कहा जाता है। इसलिये उसे सभी उपवास में उपयोग में लाया जाता है। ताजे खजूर का रायता भी बनाया जाता है। खजूर की चटनी बनती है। केक और पुडींग में खजूर का उपयोग किया जाता है। खारक सूखे मेंवे का हिस्सा है। खजूर के पत्तों से घर का छप्पर, झाड़ू, ब्रश आदि बनाया जाता है। इसके तने इमारतों के आधार के तौर पर उपयोगी हैं। इसके रेशे रस्सियाँ बनाने के काम आते हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. हमारा सौरमंडल
2. ऊर्जा संरक्षण
3. भारत के राष्ट्रपति एवं उनका कार्यकाल
4. मुगल वंश
5. गुप्त काल में मंदिर

खजूर खाने से लाभ (Denefits Of Eating Dates)

1. खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा होता है इसे खाने से संक्रमण-रोधी क्षमता का विकास होता हैं।
2. खजूर खाने से दिमाग के लिए फायेदा होता हैं।
3. खजूर खाने से एनीमिया (खून की कमी) दुर होती हैं।
4. खजूर गठिया के लिए एक उत्तम औषधि हैं।
5. खजूर खाने से महिलाओं के पैर दर्द, कमर दर्द में आराम होता हैं।
6. खजूर खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता हैं।
7. खजूर खाने से पाचन समस्या दूर होता हैं।
8. खजूर खाने से अल्सर, एसिडिटी में राहत देता हैं।
9. खजूर खाने से शरीर में शक्ति बढ़ती हैं।
10. खजूर में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

एक दिन मे कितने खजुर खाये (How Many Dates To Eat in a Day)

एक दिन में 5 से ज्यादा खजूर खा लें तो इससे आपके सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंच सकता है। हर चीज को खाने पीने की एक लिमिट होती है। आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा खजूर खाने से स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

खजुर खाने के शरीर में फायदे (Benefits Of Eating Dates in The Body)

1. खजूर में कैल्शयिम की मात्रा होती है। जिससे हड्डियां मजबूत होती है।
2. खजूर में सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की काफी मात्रा होती है।
3. खजूर में मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
4. खजूर खाने से कब्ज या एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है।

खजूर खाने का सही तरीका क्या है ? (What is The Right Way To Eat Dates ?)

खजूर सुबह खाली पेट व नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले व शाम के वक्त भी भूख लगने पर खजूर के स्नैक्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

लगभग 6 महीने तक खजूर को कैसे सुरक्षित रखा जाए (How to keep Date safe for about 6 months)

खजूर को 6 महीने तक सुरक्षित रखने के लिए इसे जार में भरकर ब्लोटिंग पेपर से बंद करके रखें। आप चाहें तो खजूर को सुरक्षित रखने के लिए एयरटाइट प्लास्टिक के डिब्बे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे समय तक ताजा बना रहे इसके लिए इसे फ्रिज में रख सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. गुट निरपेक्ष आंदोलन
2. भारतीय रेलवे का निजीकरण
3. विश्व की प्रसिद्ध पुस्तकें एवं उनके लेखक
4. भारतीय संविधान की अनुसूची
5. विश्व के प्रमुख संगठन

टिप्पणियाँ (0)

अपनी टिप्पणी दें

इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!

लेख की अतिरिक्त जानकारी

श्रेणी का नाम:

Copyright © 2026 sarita.rfhindi.com