जल का रासायनिक सूत्र H2O होता है। पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक है। पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। मनुष्य को प्रतिदिन 2 से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। रात में सोने से 2 घंटे पहले तक किसी भी समय पानी का सेवन कर सकते हैं। मानव शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा पानी ही है। पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है, मनुष्य के शरीर की बात करें तो एक वयस्क पुरुष के शरीर का 65% जबकि महिला के शरीर का 52% हिस्सा पानी होता है। वयस्क मनुष्य के शरीर हमेशा 35 से 40 लीटर पानी मौजूद रहता है। मनुष्य के शरीर के अधिकतर अंगों में पानी की मात्रा होती है। खून में 83% पानी होता है। पानी के बिना दुनिया के सभी जीवो का जिंदा रहना सम्भव नही है। मनुष्य के शरीर का दो तिहाई हिस्सा पानी और तरल पदार्थ का बना होता है। मनुष्य के शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाये तो शरीर में बनने वाले घातक पदार्थ बाहर नहीं निकल पाएंगे। जिससे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाएंगी। जैसे त्वचा का सूखापन, कब्ज, सिर दर्द आदि हो सकता है और किडनी से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती है जिससे उम्र बढ़ने की व बुढ़ापा आने की समस्या हो सकती है। हमारे शरीर का आधा वजन पानी से बनता है, पानी हमारे जीवन के लिए ही नहीं बल्कि हमारे दैनिक क्रियाएं में भी बहुत उपयोगी है। जैसे खाना पकाना, नहाना, कपड़े धोना, साफ सफाई करना और भी बहुत सी चीजों के लिए आवश्यक के है।
सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. नैनो टेक्नोलॉजी
2. पौधों में जैविक क्रियाएँ, श्वसन एवं उत्सर्जन
3. सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें
4. उपयोगी फल खजूर | खजूर खाने के फायदे
5. अण्डे सेवन के शरीर में लाभ
पानी पीने का सही तरीका-
पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए। पानी हमेशा धीरे-धीरे आराम से पीना चाहिए। सुबह उठकर दो गिलास गर्म पानी पीना चाहिए खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है डॉक्टर के अनुसार सुबह खाली पेट पानी पीना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। पानी खाने के आधा घंटा पहले पानी पीना चाहिए तथा खाने के आधे घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए प्रतिदिन दो से ढाई लीटर पानी का सेवन करना चाहिए रोज सुबह गर्म पानी का सेवन करना चाहिए अधिक मात्रा में गर्म पानी का सेवन करना शरीर के लिए अत्यधिक हानिकारक हो सकता है रात में सोने से 2 घंटे पहले पानी पीना चाहिए पानी हमेशा साफ सुथरा पीना चाहिए।
सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. तराइन का द्वितीय युद्ध 1192
2. कुतुबुद्दीन ऐबक का शासनकाल
3. आर्यभट्ट
4. ब्रह्माण्ड
5. हड़प्पा सभ्यता, नदी घाटी में मानव सभ्यता के विकास के कारण, सिंधु घाटी सभ्यता की खोज एवं हड़प्पा सभ्यता का नगरीय जीवन
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी दें
इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!