फलों एवं सब्जियों का सेवन करने से शरीर में होने वाले लाभ | Benefits of consuming fruits and vegetables in the body

फल एवं हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

फलों एवं सब्जियों का सेवन करने से शरीर में होने वाले लाभ | Benefits of consuming fruits and vegetables in the body

फल एवं हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ताजे फल एवं हरी सब्जियों में बहुत से विटामिन होते हैं। जो हमारे शरीर को स्वस्थ एवं सुंदर बनाए रखते हैं। फलों और सब्जियों से हमें विटामिन, खनिज और फाइटोकैमिकल्स प्राप्त होते हैं।

फल

फल हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। फल खाने से हमारे शरीर की खूबसूरती बढ़ती है। वह हमें लंबी आयु प्राप्त होती है। फल खाने से शरीर को खनिज और विटामिन मिलता है। जो हमारे शरीर को अच्छी तरह काम करने में मदद करता है। जिन फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। उनके सेवन से पाचन शक्ति अच्छी होती है। फल खाने से वजन कम करने में भी बहुत सहायता मिलती है। फल हमें पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देते है। प्रतिदिन कम से कम दो बार फलों का सेवन करना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति को दिन में 200 से 250 ग्राम मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। फलों का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन संतरा अनार आदि ठंडे फलों का सेवन दिन में ही करें। लगभग सभी फलो में पोषक तत्व पाए जाते हैं। परंतु अलग-अलग फलों में अलग-अलग पोषक तत्व मौजूद होते हैं। और उसके मुताबिक हर फल के स्वास्थ्य लाभ अलग होते हैं।

फल खाने के फायदे–

1. फलों के सेवन से हीट स्ट्रोक, हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) और हृदय रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।
2. फल खाने से खनिज और विटामिन्स की पूर्ति होती है।
3. फलों के सेवन से त्वचा में सुंदरता बढ़ती है।
4. फलों के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है एवं स्वास्थ्य ठीक रहता है।
5. फलों के सेवन से विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व हमारे शरीर में मिलते हैं।
6. फलों के जूस से शरीर में बराबर मात्रा में पानी की कमी को भी पूरी हो सकती है।
7. फलों के सेवन से वजन कम करने में भी बहुत सहायता मिलती है।
8. फल के सेवन करने से हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियां खत्म हो सकती है।
9. प्रतिदिन फल खाने से हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है।

फल खाने में सावधानी–

मधुमेह के मरीज़ केला सीताफल, चीकू और पके आम से परहेज़ करें। जिस व्यक्ति के शरीर में बीमारियां होती है। वह डॉक्टर की सलाह पर फल खाने के नियम तय करें।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. नैनो टेक्नोलॉजी
2. पौधों में जैविक क्रियाएँ, श्वसन एवं उत्सर्जन
3. सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें
4. उपयोगी फल खजूर | खजूर खाने के फायदे
5. अण्डे सेवन के शरीर में लाभ

सब्जियां

हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हरी सब्जी हमारे त्वचा की सुंदरता को निखारने में बहुत मदद करती है। हरी सब्जियां हमारी हड्डियो को मजबूत एवं खून में कमी की भी पूर्ति करती है। हरी सब्जियों का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करें। हरी सब्जियों में पोटैशियम की अधिक मात्र होने से उच्च रक्तचाप और गुर्दे में पथरी होने से बचा जा सकता है। सब्जियों में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। भोजन में पोटेशियम की पूर्ति सब्जियों के माध्यम से होती है। पोटैशियम की शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में महत्वपूर्ण होती है। पोटेशियम की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और कई मानसिक बीमारियां हो जाती हैं। रोजाना हरी सब्जी का उपयोग करने से हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। हमें कई प्रकार के खनिज लवण प्रोटीन फाइबर पोटेशियम कैल्शियम आयरन हरी सब्जियों से प्राप्त होते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। रोजाना हरी सब्जी का उपयोग करें। ज्यादा कच्ची सब्जियों का सेवन करें उबली हुई सब्जी खाएं ज्यादा सब्जी को ना पकाएं उबली हुई हरी सब्जी हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।

हरी सब्जियां खाने के फायदे

1. हरी सब्जी खाने से मोटापा कम कर सकते हैं।
2. हरी सब्जी खाने से कैंसर से बचा जा सकता है।
3. हरी सब्जियां एनीमिया को दूर करने में मदद करती है।
4. हरी सब्जी का सेवन करने से त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
5. हरी सब्जी खाने से पथरी से बचा जा सकता है।
6. हरी सब्जी खाने से हड्डियां एवं मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं।
7. हरी सब्जी खाने से हमारे शरीर में बहुत सारे लाभ हो सकते हैं।
8. हरी सब्जी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. मानव स्वास्थ्य के लिए जल का महत्व | एवं पानी पीने का सही तरीका

टिप्पणियाँ (0)

अपनी टिप्पणी दें

इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!

लेख की अतिरिक्त जानकारी

श्रेणी का नाम:

Copyright © 2026 sarita.rfhindi.com