1. खाद्य एवं कृषि संगठन(FAO)
इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 में की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को पोषण-स्तर को ऊंचा करना, पोषण शक्ति बढ़ाना तथा कृषि के उत्पादन और वितरण में सुधार करना है।इसका मुख्यालय रोम में है।
1. Food and Agriculture Organization (FAO)
It was established on 16 October 1945. Its purpose is to raise the nutritional level of the people, increase the nutritional power and improve the production and distribution of agriculture. It is headquartered in Rome.
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO)
इसकी स्थापना 7 अप्रैल सन् 1948 को हुई। इसका मुख्य उद्देश्य संसार के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर उच्चतम बनाना है।इसका मुख्यालय जेनेवा में है। यह विकासशील देशों में औषधियों का वितरण करती है।
2. World Health Organization(WHO)
It was established on 7th April 1948. Its main objective is to raise the highest standard of health of the people of the world. Its headquarter is in Geneva. It distributes medicines in developing countries.
3. संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष(UNICEF)
इसकी स्थापना 11 दिसंबर 1946 को हुई थी। यह संस्था संपूर्ण विश्व के बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करती है।इसके द्वारा कठिन बीमारियों का निवारण, शिशु कल्याण केंद्रों की स्थापना तथा शिशु आहार की व्यवस्था की जाती है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।
3. United Nations International Children's Crisis Fund (UNICEF)
It was established on 11 December 1946. This organization works for the welfare of children all over the world. Through this, prevention of difficult diseases, establishment of child welfare centers and arrangements for baby food are made. Its headquarter is located in New York.
4. संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा संस्कृतिक संगठन(UNESCO)
यूनेस्को की स्थापना 4 नवंबर 1946 को की गई थी। इसका उद्देश्य राष्ट्रों के बीच शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।इसका मुख्यालय फ्रांस में है।
4. United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO)
UNESCO was established on 4 November 1946. Its aim is to increase cooperation among nations in the fields of education, science and culture. Its headquarter is in France.
5. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन(ILO)
इसकी स्थापना 11 अप्रैल 1919 को वर्सलीज की संधि के आधार पर हुई थी। बाद में सन् 1946 में यह संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशिष्ट अभिकरण बन गया। मजदूरों की अवस्था और आर्थिक-सामाजिक स्तर में सुधार इसका उद्देश्य है।इसका मुख्यालय जेनेवा में है।सन 1969 में शांति का नोबेल पुरस्कार इस संगठन को प्राप्त हुआ था।
5. International Labor Organization(ILO)
It was established on 11 April 1919 on the basis of the Treaty of Versailles. Later in 1946, it became a specialized agency of the United Nations. Its aim is to improve the condition of workers and the economic-social level. Its headquarter is in Geneva. This organization received the Nobel Peace Prize in 1969.
इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. covid-19 महामारी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
2. भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची
3. विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
B B Patle
edubirbal.com
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी दें
इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!