समास का अर्थ संक्षिप्त होता है। कम-से-कम शब्दों में अधिक से अधिक अर्थ प्रकट करना 'समास' का लक्ष्य होता है। वस्तुतः दो या दो से अधिक शब्दों का परस्पर सम्बन्ध बताने वाले शब्दों अथवा प्रत्ययों का लोप होने पर जो नया शब्द बनता है, उसे 'सामासिक शब्द' अथवा 'सामासिक पद' कहते हैं। दो या अधिक शब्दों अथवा पदों के संयोग को 'समास' कहा जाता है। 'सामासिक शब्द' अथवा 'पद' को अर्थ के अनुकूल विभाजित करना 'विग्रह' कहलाता है। सामान्यतया समास चार प्रकार के हैं।
'समास' शब्द का तात्पर्य है 'संक्षिप्तीकरण' अर्थात् 'संक्षिप्त करना' । जैसे-‘पेट भर कर' = भरपेट, चन्द्रमा के समान मुख' = चन्द्रमुख, 'कमल के समान सुन्दर नेत्रों वाली' = कमलनयनी ।
इन उदाहरणों में शब्द तो संक्षिप्त हो गए हैं, परन्तु उनके अर्थ में किसी भी प्रकार की भिन्नता या परिवर्तन नहीं आया है। संक्षिप्त करने की यह विधि ही 'समास' के रूप में जानी जाती है।
परिभाषा -
परस्पर सम्बन्ध रखने वाले दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से निर्मित नये सार्थक शब्द बनाने की क्रिया को 'समास' कहते हैं।
परिभाषा:-
जब दो या दो से अधिक शब्दों के मिलने पर, जो नया स्वतंत्र पद बनता है। तो उस समस्त पद को 'समास' कहते हैं। जैसे दशानन, राज-भवन, यथा-शक्ति ।
विशेष:-
समास होने पर बीच की विभक्तियों, शब्दों तथा और आदि अव्ययों का लोप हो जाता है।
समास की विशेषताएँ या महत्त्व :
(1) दो पद मिलकर एक पद का रूप धारण कर लेते हैं।
(2)समास में कम से कम दो पदों का योग होता है।
(3) दो पदों में कभी पहला पद प्रधान और कभी दूसरा पद प्रधान होता है, कभी दोनों पद प्रधान होते हैं।
(4) दो पदों की विभक्ति का लोप हो जाता है।
समास और संधि में अंतर
समास
1. समास में दो पदों का योग होता है।
2. समास हिन्दी शब्दों में भी होता है।
संघि
1. संधि में दो वर्णों का योग होता है ।
2. संधि केवल तत्सम शब्दों में होती है।
अतः हिन्दी शब्दों में समास करते समय संधि की आवश्यकता नही पड़ती।
समास के प्रकार (भेद)
समास छ: प्रकार के होते हैं जो निम्नलिखित हैं:
1. अव्ययी भाव समास
2. तत्पुरुष समास
3. कर्मधारय समास
4. द्विगु समास
5. द्वन्द्व समास
6. बहुब्रीहि समास
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
B B Patle
edubirbal.com
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी दें
इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!