समुदाय का अर्थ, समुदाय की विशेषताएँ, सामुदायिक विकास | Meaning of Community, Characteristics of Community, Community Development.

समुदाय एक ऐसा सामाजिक समूह हैं, जिसमें कुछ अंशों में 'हम' की भावना पाई जाती है।

समुदाय का अर्थ, समुदाय की विशेषताएँ, सामुदायिक विकास | Meaning of Community, Characteristics of Community, Community Development.

समुदाय का अर्थ

कोई भी गाँव, प्रान्त व देश अपने आप में समुदाय है। इस समुदाय में विभिन्न जाति व धर्म के लोग एक साथ रहते हैं। ये अपनी-अपनी प्रथाओं, परम्पराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार तीज-त्यौहार आदि मानते है तथा विवाह आदि संस्कार करते हैं। कई परिवार एक-दूसरे के पास रहते हुए समुदाय की रचना करते हैं, अतः समुदाय को परिवारों क परिवार भी माना जाता है।
समुदाय एक ऐसा सामाजिक समूह हैं, जिसमें कुछ अंशों में 'हम' की भावना पाई जाती है। समुदाय का निवास स्थान व क्षेत्र निश्चित होता है।

समुदाय की विशेषताएँ

एक समुदाय की अपनी कुछ विशेषताएँ होती है, इनमें से कुछ विशेषताएँ इस प्रकार हैं।
1. समुदाय व्यक्तियों का समूह होता है।
2. कोई भी गाँव, प्रान्त, देश अपने आप में समुदाय है।
3. समुदाय अपना विकास स्वतः करता है।
4. समुदाय में विभिन्न जाति व धर्म के लोग एक साथ रहते हैं।
5. समुदाय द्वारा किया गया कोई भी कार्य स्थाई प्रकार का होता है।
6. समुदाय अपने सदस्यों में अपनेपन और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
7. समुदाय के सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुःख में भागीदार होते हैं।
8. समुदाय एक आत्मनिर्भर समूह होता है।

सामुदायिक विकास

मनुष्य परिवारों में रहते हैं और बढ़ते हैं। जन्म से मृत्यु तक मनुष्य परिवारों में रहते हैं। कई परिवार, एक-दूसरे के पास रहते हुए समुदाय बनाते हैं। समुदाय में शामिल परिवार अलग-अलग व्यवसाय करते हुए भी एकजुट रहते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से मनुष्य क्रमशः धीरे-धीरे उन्नति कर विभिन्न अवस्थाओं से अर्थात शिकारी, कंदमूल व फल संग्रहित करने, पशुपालन आदि स्थितियों से गुजर कर वह स्थाई किसान बना। उसने गाँव और नगर बसाए। मनुष्य अपनी मूलभूत आवश्यकताओं (भोजन, आवास व वस्त्र) से आगे के विषय में सोचने लगा। मनुष्य के निवास स्थानों में प्राकृतिक विविधता के कारण उसकी जीवन शैली, व्यवसाय, रीति-रिवाज, त्यौहार, पहनने-ओढ़ने का ढंग, खान-पान की आदतों में भी परिवर्तन होता गया। स्थानीय प्रतिकूलताओं के बावजूद भी लोगों ने अपना सामुदायिक जीवन स्वतः विकसित कर लिया।

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
B B Patle
edubirbal.com

टिप्पणियाँ (0)

अपनी टिप्पणी दें

इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!

लेख की अतिरिक्त जानकारी


Copyright © 2026 sarita.rfhindi.com