कारक के आठ भेद व निम्नलिखित शब्दों के मानक शब्द

जायदाद विदेशी शब्द है, इसके स्थान पर मानक हिन्दी शब्द सम्पत्ति होता है।

कारक के आठ भेद व निम्नलिखित शब्दों के मानक शब्द

जायदाद विदेशी शब्द है, इसके स्थान पर मानक हिन्दी शब्द सम्पत्ति होता है।
इसी प्रकार इस पाठ में प्रयुक्त निम्नलिखित शब्दों के भी मानक हिन्दी शब्द लिखिए–
वसीयतनामे, हिस्सा, हिस्सेदार, हक, राहगीर, शानदार, फैसला, मामला, गुजर, राज, होशियार ।

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यान से पढ़िए।
चारों भाइयों का झगड़ा देखकर भीड़ इकट्ठी हो गई। एक दो लोगों ने आगे बढ़कर झगड़ का कारण पूछा। चारों भाइयों ने पूरी बात बता दी। गाँव वालों को बड़ा आश्चर्य हुआ वे सोचने लगे कि इतने बुद्धिमान व्यक्ति ने ऐसी वसीयत क्यों लिखी? अवश्य ही इसमें कोई रहस्य होगा। उन्होंने इस विवाद को जटिल समझकर उन्हें पंचायत बैठाने की सलाह दी। चारों भाई पंचायत के लिए सहर्ष तैयार हो गए।

अब समझिए–
इस अनुच्छेद में रेखांकित शब्द को, ने, के लिए संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की क्रिया के साथ भूमिका निश्चित कर रहे हैं। जैसे
भाइयों का
लोगों ने
पंचायत के लिए
ये शब्द कर्त्ता तथा क्रिया को जोड़ते हैं जिससे वाक्य का अर्थ स्पष्ट होता है। इनके बिना वाक्य पूर्ण नहीं होता।

नियमीकरण
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध क्रिया के साथ जाना जाता है, उसको कारक कहते हैं।

कारकों के चिह्न परसर्ग या विभक्ति कहे जाते हैं। जैसे- का, ने, के लिए ।
कारकों के आठ भेद हैं इनके परसर्ग (विभक्ति) निम्नानुसार हैं।
कारक – कार्य – विभक्तियाँ ( परसर्ग)
1. कर्ता – क्रिया को करने वाला – ने
2. कर्म – जिस पर क्रिया का प्रभाव फल पड़े – को
3. करण – जिस साधन से क्रिया हो – से, द्वारा के साथ
4. सम्प्रदान – जिसके लिए क्रिया की गई हो –के लिए, के निमित्त
5. अपादान – जिसमें अलग करने का भाव हो – से (पृथकता सूचक)
6. सम्बन्ध – क्रिया से सम्बन्ध बताने वाला – का, क,के, रा, री, रे, ना, नी
7. अधिकरण – क्रिया करने का स्थान /आधार – में, पर
8. सम्बोधन – जिससे संज्ञा को पुकारा जाए – अरे, ओ, हे आदि।

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
B B Patle
edubirbal.com

टिप्पणियाँ (0)

अपनी टिप्पणी दें

इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!

लेख की अतिरिक्त जानकारी


Copyright © 2026 sarita.rfhindi.com