कारक

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका सीधा सम्बन्ध क्रिया अथवा वाक्य में अन्य शब्दों के साथ ज्ञात हो वह 'कारक' कहलाता है।

कारक

परिभाषा
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका सीधा सम्बन्ध क्रिया अथवा वाक्य में अन्य शब्दों के साथ ज्ञात हो वह 'कारक' कहलाता है। कारक का अर्थ है-क्रिया को करने वाला।
जैसे-कृष्ण ने अधिकार को पाने के लिए कंस से युद्ध किया।

कारक के भेद-
कारक आठ प्रकार के होते है। प्रायः इन कारकों के चिह्न साथ लगते हुए हैं। कुछ चिह्नों पर विभक्ति-चिह्न नहीं लगते हैं, जैसे- कर्त्ता कारक में विभक्ति चिह्न नहीं लगता है।

कारक एवं उनके विभक्ति चिह्न निम्न प्रकार हैं–
कारक
1. कर्त्ता (Nominative)
2. कर्म (Objective)
3. करण (Instrumental)
4. सम्प्रदान (Dative)
5. अपादान (Ablative)
6. सम्बन्ध (Relative )
7. अधिकरण (Locative)
8. सम्बोधन (Vocative)

विभक्तियाँ
1. ने या (बिना चिह्न)
2. को या (बिना चिह्न)
3. से, के द्वारा, के कारण, के साथ
4. के लिए, की, के निमित्त
5. से (अलग होने का भाव)
6. का, के, की, रा, रे, ना, ने, नी
7. में, पर, ऊपर, अन्दर, भीतर
8. अरे, रे, ओ, अरी, हे

विशेष- कर्त्ता से अधिकरण तक कारकों के विभक्ति चिह्न (परसर्ग) शब्दों के अन्त में लगाए जाते है, किन्तु सम्बोधन कारक के चिह्न 'हे'! 'अरे!' आदि शब्द से पहले लगाते है।

कारक की विभक्ति प्रयोग के उदाहरण
कर्ता राम ने रोटी खायी।
मैंने उसे पढ़ाया।
उसने लड़ाई लड़ी।
सीता ने गीता पढ़ ली।
उसने गीत गाया।
कर्म
पिता ने पुत्र को डॉटा।
माता ने बच्चे को सुलाया।
राम ने श्याम को मारा।
करण
वह चाकू से मारता है।
सीता कलम से लिखती है।
उसने पेड़ को कुल्हाड़ी से काटा।
सम्प्रदान
श्याम ने मोहन को साइकिल दी।
उसने लड़के को मिठाइयाँ दीं।
वह मुझको रुपये दे रहा था।
अपादान
हिमालय से गंगा निकलती है।
शोर सुन वह घर से बाहर आ गया।
वह छत से कूद गया।
वह बाजार से सब्जी ला रही है।
वह नदी से पानी ला रहा है।
सम्बन्धकारक
यह राम की किताब है।
यह प्रेमचन्द का उपन्यास है।
अधिकरण
तुम्हारे घर में दस लोग हैं।
दुकान पर कोई नहीं था।

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
B B Patle
edubirbal.com

टिप्पणियाँ (0)

अपनी टिप्पणी दें

इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!

लेख की अतिरिक्त जानकारी


Copyright © 2026 sarita.rfhindi.com