खण्ड (अ)
1. राम, श्याम, मोहन, भोपाल
2. गया है, वह कल आज
खण्ड (ब)
1. मोहन स्कूल जाता है
2. प्रांजल अच्छा बालक है।
खण्ड (अ) में उदाहरण 1 और 2 में दिए शब्द समूह का कोई अर्थ नहीं निकलता है।
खण्ड (ब) में उदाहरण 1 और 2 में दिए शब्द समूह का अर्थ निकलता है।
अतः स्पष्ट है कि हमें अपने विचार प्रकट करने के लिए सार्थक शब्द समूह को एक क्रम के साथ रखना पड़ता है तभी उसका अर्थ स्पष्ट होता है। अर्थ प्रकट करने वाला शब्द समूह वाक्य कहलाता है। अर्थात्
"पूर्ण अर्थ की प्रतीति कराने वाला शब्द समूह वाक्य है' इस प्रकार वाक्य के दो लक्षण होते हैं।
1. शब्द की समूहता
2. पूर्ण अर्थ की प्रतीति
वाक्य रचना की विशेषताएँ -
1. योग्यता- वाक्य में प्रयुक्त शब्दों में अर्थ प्रकट करने की योग्यता हो।
जैसे- घोड़ा घास पीता है। (घास खाता है पीता नहीं)
2. सार्थकता - वाक्य में निरर्थक शब्दों का प्रयोग न हो।
जैसे- वह पेन वेन लेता है।
3. आकांक्षा- आकांक्षा का आशय है जानने की इच्छा । वाक्य का एक पद सुनते ही उसके विषय में जानने की इच्छा होती है जब तक कि पूरा वाक्य पूर्ण नहीं हो जाता है।
जैसे- मोहन ने ?.........पानी नहीं पिया। अर्थात मोहन ने पानी नहीं पिया।
4. पदक्रम– वाक्य में शब्दों का एक विशेष पद क्रम होता है।
जैसे- जाएगा राम कल मुंबई (सही नहीं है)। राम कल मुंबई जाएगा। (सही होगा)
5. अन्वय– व्याकरणिक दृष्टि से वचन, लिंग, कारक, क्रिया आदि की संबद्धता हो ।
जैसे- लड़का खाती है (सही नहीं है )। लड़की खाती है (सही है)
6. आसक्ति– बोलने और लिखने में वाक्य में प्रयुक्त शब्दों में समीपता होनी चाहिए।
जैसे- रोटी मैंने खायी (सही नहीं है)। मैंने रोटी खायी (सही है)।
वाक्य रचना के घटक (अंग)
प्रांजल स्कूल पड़ने जाता है।
मेरा भाई मोहन बॉलीबाल खेलता है।
उपर्युक्त वाक्यों में प्रांजल तथा मेरा भाई मोहन के विषय में कुछ कहा गया है।
अब जानिए
1. वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं। अतः 'प्रांजल' और मेरा भाई मोहन उद्देश्य है।
2. वाक्य में उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा जाता है उसे विधेय कहते हैं।
इस प्रकार वाक्य के दो घटक होते हैं।
1. उद्देश्य
2. विधेय
हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. व्याकरण क्या है
2. वर्ण क्या हैं वर्णोंकी संख्या
3. वर्ण और अक्षर में अन्तर
4. स्वर के प्रकार
5. व्यंजनों के प्रकार-अयोगवाह एवं द्विगुण व्यंजन
6. व्यंजनों का वर्गीकरण
7. अंग्रेजी वर्णमाला की सूक्ष्म जानकारी
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
B B Patle
edubirbal.com
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी दें
इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!