मानव की जैविक प्रक्रियाएँ एवं मानव शरीर के विभिन्न तंत्र | Human biological processes and various systems of human body.

मानव शरीर में जिन अंगों को देख सकते हैं उन्हें बाह्य अंग तथा शरीर के अंदर उपस्थित अंगों को आंतरिक अंग कहते हैं।

मानव की जैविक प्रक्रियाएँ एवं मानव शरीर के विभिन्न तंत्र | Human biological processes and various systems of human body.

जैव संगठन के स्तर

Levels of Bioorganization

मानव शरीर में जिन अंगों को देख सकते हैं उन्हें बाह्य अंग तथा शरीर के अंदर उपस्थित अंगों को आंतरिक अंग कहते हैं। सभी अंग छोटे-छोटे भागों से मिलकर बने होते हैं।
आइए एक उदाहरण से इसे समझें -
आपने मकान बनते हुए देखा होगा। यह ईंटों से मिलकर बनता है। बहुत सारी ईंटों को जोड़कर दीवारें खड़ी की जाती हैं और कुछ दीवारों से मिलकर कमरा तथा कुछ कमरों से मिलकर मकान बनता है। ठीक इसी तरह हमारा शरीर बना है। शरीर विभिन्न अंग तंत्रों जैसे पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, कंकाल तंत्र आदि से मिलकर बना है। ये तंत्र अंगों से मिलकर बने हैं, जैसे आमाशय, छोटी आंत फेफड़े आदि अंग फिर छोटी-छोटी रचनाओं से मिलकर बने हैं, जिन्हें तक कहा जाता है। सबसे छोटी रचना कोशिका से मिलकर बना है। ईंट की तुलना कोशिका से, ईंटों के समूह की तुलना ऊतक से दीवार की तुलना अंग से, कमरे की तुलना अंग तंत्र में और मकान की तुलना शरीर से करके इस बात को अच्छे से समझा जा सकता है।
कोशिका - ऊतक - अंग - अंगतंत्र - शरीर
ईट - ईटों का समूह - दीवार - कमरे - मकान

भोजन की आवश्यकता

Food Need

जिस दिन हम किसी कारण से खाना नहीं खाते हैं तो हमें दिन भर कैसा लगेगा? क्या हम ठीक तरह से कार्य कर पाएँगे या आलस्य आएगा, नींद आएगी, काम करने में मन नहीं लगेगा। ऐसे में हम रोज की तरह काम क्यों नहीं कर पाते हैं? जानते हैं क्यों ? क्योंकि हमारे शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और यह ऊर्जा हमको भोजन से ही प्राप्त होती है तथा इसी ऊर्जा से शरीर की जैविक क्रियाएँ सम्पन्न होती हैं। समस्त जीवों का शरीर कोशिकाओं से मिलकर बनता है और इनके शरीर में विभिन्न जैविक क्रियाएँ जैसे पाचन, श्वसन, उत्सर्जन, जनन आदि होती हैं। जीवों में सभी जैविक क्रियाओं को करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है यह भोजन पोषण से प्राप्त होती है अतः सभी जीव ऊर्जा प्राप्त करने के लिए भोजन ग्रहण करते हैं। हमारे शरीर में गति, प्रजनन, पोषण, सांस लेना, उत्सर्जन जैसी अनेक प्रक्रियाएँ सम्पन्न होती हैं। इन सभी क्रियाओं को संचालित करने के लिए विभिन्न तंत्र पाए जाते हैं जो इस प्रकार हैं।

मानव शरीर के विभिन्न तंत्र एवं प्रक्रियाऐं

Different systems and processes of the human body

1. कंकाल तंत्र
2. पेशीय तंत्र
3. पाचन तंत्र
4. श्वसन तंत्र
5. उत्सर्जन तंत्र
6. परिसंचरण तंत्र
7. जनन तंत्र
8. तंत्रिका तंत्र।

टिप्पणियाँ (0)

अपनी टिप्पणी दें

इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!

लेख की अतिरिक्त जानकारी

श्रेणी का नाम:

Copyright © 2026 sarita.rfhindi.com