सूरदास, तुलसीदास, रैदास, एवं मीराबाई का जन्म स्थान |

कृष्णभक्त सूरदास का जन्म मथुरा आगरा सड़क के किनारे बसे रुनकता गाँव में सन् 1478 ई. में हुआ था

सूरदास, तुलसीदास, रैदास, एवं मीराबाई का जन्म स्थान |

सूरदास, तुलसीदास, रैदास, मीराबाई का जन्म कब और कहाँ हुआ–

सूरदास–
कृष्णभक्त सूरदास का जन्म मथुरा आगरा सड़क के किनारे बसे रुनकता गाँव में सन् 1478 ई. में हुआ था। ये जन्मान्ध थे। संगीत प्रतिभा जन्म से ही थी। गऊघाट पर रहकर ईश्वर-भजन करते थे। यहाँ से महाप्रभु वल्लभाचार्य की प्रेरणा पाकर रंगनाथ जी के मंदिर में आ गए और श्रीकृष्ण की लीलाओं का गान पदों के माध्यम से करने लगे। 'सूरसागर' ग्रंथ श्रीकृष्ण की लीला का असीम सागर, असंख्य लहरें अपने में संजोए हैं। सन् 1582 में इनका निधन हो गया। 104 वर्ष का यशस्वी जीवन इन्होंने पाया।

तुलसीदास–
रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि तुलसी का जन्म सन् 1532 में बाँदा जिले के राजापुर गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम आत्माराम और माता का नाम हुलसी था। इनके गुरु नरहरिदास थे। गुरु की कृपा से इन्हें भक्ति-मार्ग मिला। आपने राम-भक्ति में लीन रहकर 'रामचरितमानस' की रचना की तथा अन्य कई ग्रंथ लिखे। सन् 1623 में 91 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया।

रैदास–
संत रैदास का जन्म सन् 1388 में वाराणसी उ.प्र. में हुआ। सन् 1518 में इनका निधन हुआ। 130 वर्षों की सुदीर्घ आयु इन्हें मिली। रैदास अपने समय के प्रसिद्ध महात्मा थे। साधना और अनुभव के आधार पर इन्होंने ज्ञान प्राप्त किया। ये भक्ति के लिए वैराग्य को अनिवार्य मानते थे। इनकी दृष्टि में परम तत्व सत्य है, जो अनिवर्चनीय और व्याख्या से परे है।

मीराबाई–
मीरा का जन्म सन् 1498 में राजस्थान के चौकड़ी (मेड़ता) जोधपुर में हुआ था। मीरा पर अपने पितामह दूदा जी का प्रभाव था; वे वैष्णव भक्त थीं। मीरा का विवाह उदयपुर के राणा साँगा के पुत्र भोजराज के साथ हुआ किन्तु असमय ही उनका निधन हो गया। मीरा ने अपना मन संसार के माया-मोह से हटा लिया और वे श्रीकृष्ण के रंग में रँग गई। सन् 1546 में मीरा का निधन हो गया।

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
B B Patle
edubirbal.com

टिप्पणियाँ (0)

अपनी टिप्पणी दें

इस लेख पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करके चर्चा शुरू करें!

लेख की अतिरिक्त जानकारी


Copyright © 2026 sarita.rfhindi.com